इस हफ्ते 2 IPO खुलेंगे। एक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation -IRFC) का और दूसरा इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) का। IRFC का IPO 18 जनवरी को खुलेगा और 20 जनवरी, 2021 को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। हाल के IPO में निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया देखी गई है। जिससे शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। इन दोनों कंपनियों का IPO साइज 5,800 करोड़ रुपये का होगा।
IRFC IPO में कुल 178.20 करोड़ के शेयर जारी किए जाएंगे। जिसमें 118.80 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 59.40 करोड़ शेयर भारत सरकार ऑफर फॉर सेल (offer-for-sale ) के जरिए बिक्री बेचेगी। IRFC का ईश्यू प्राइस 25 से 26 रुपये प्रति शेयर होगा। कंपनी को इससे 46,00 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। पोस्ट ईश्यू के बाद इसमें सरकार की हिस्सेदारी घटकर 86.4 फीसदी रह जाएगी।
ऐसे ही इंडिगो पेंट्स की योजना IPO के जरिए 300 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स 58.40 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसका प्राइस बैंड 1488-1490 रुपए तय किया है। कंपनी की इस IPO के जरिए 1,170.016 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
IRFC ने एंकर निवेशकों से 1,390 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसकी स्थापना साल 1986 में हुई थी। IRFC इंडियन रेलवे के लिए डोमेस्टिक और ओवरसीज मार्केट (overseas markets) से फंड जुटाने का काम करती है। पुणे की इंडिगो पेन्ट्स पेन्ट बनाने का कारोबार करती है। इसका पूरे देश में एक बड़ा नेटवर्क है। कंपनी के पास राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में 3 मैन्युफैकचरिंग सुविधाएं (Facilities) हैं।
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) ने IRFC के IPO के ईश्यू में खरीदारी की सलाह दी है। यह IPO लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के लिए बेहतर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम्को सिक्योरिटीज (Samco Securities) की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निराली शाह (Nirali Shah) ने कहा कि IRFC इंडिगो पेन्ट्स 2021 में आने वाले अहम IPO हैं। उम्मीद है कि इसके बाद भी बाजार में आईपीओ की भरमार रहेगी। IPO की इस भरमार से बाजार में इस समय आई लिक्विडिटी के प्रवाह पर रोक लगेगी। बाजार में इस समय आई लिक्विडी की मात्रा का फायदा IPO और FPO को मिल रहा है। जो कि बेहतर संकेत है। निवेशकों को सलाह है कि वो इन आईपीओ में खरीदादरी करें और मौका मिलने पर अपना मुनाफा वसूल करें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
