Kay Cee Energy & Infra IPO Listing: के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयरों ने शुक्रवार 5 जनवरी को धमाकेदार तरीके से शेयर बाजार में एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE SME पर 252 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस महज 54 रुपये था। इस तरह कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 366.67 फीसदी ऊपर लिस्ट हुए हैं। इस बंपर लिस्टिंग ने के सी एनर्जी के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है, जिन्हें अपने निवेश पर साढ़े 4 गुना से भी अधिक का फायदा मिला है। यह इस साल शेयर बाजार में SME रूट के जरिए लिस्ट होने वाली सातवीं कंपनी है।
