Get App

LIC IPO के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, CM विजयन बोले- 'यह देश हित में नहीं'

केरल विधानसभा ने आम सहमति से प्रस्ताव पारित हुए कहा, LIC को निजी हाथों में देना देश के हित में नहीं होगा और केंद्र सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 5:14 PM
LIC IPO के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, CM विजयन बोले- 'यह देश हित में नहीं'
केरल के CM पिनराई विजयन ने बुधवार को विधानसभा में LIC को लेकर प्रस्ताव पेश किया

LIC IPO: केरल विधानसभा ने सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी बेचने के केंद्र के फैसले पर चिंता जताते हुए और इसे सरकार के अधीन बनाए रखने का अनुरोध करते हुए बुधवार को आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने बुधवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि LIC को निजी हाथों में देना देश के हित में नहीं होगा और केंद्र सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

विजयन ने कहा, "केंद्र सरकार अपने फैसले को यह कहकर सही ठहराने का प्रयास कर रही है कि इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए केवल 5 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी और यह LIC का निजीकरण नहीं है। लेकिन यह साफ है कि अपनी हिस्सेदारी बेचना निजीकरण की दिशा में पहला कदम है और सरकार का असल लक्ष्य यही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें