Get App

गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली Kross Ltd ला रही है ₹500 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट पेपर किए फाइल

क्रॉस को 1991 में शुरू किया गया था। कंपनी के प्रोडक्ट्स के क्लाइंट्स में अशोक लीलैंड और टाटा इंटरनेशनल डीएलटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम प्रमुख हैं। पब्लिक इश्यू के तहत नए शेयरों को जारी किए जाने से आने वाले पैसों का इस्तेमाल क्रॉस, मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद, लोन के भुगतान और कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 02, 2023 पर 6:56 PM
गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली Kross Ltd ला रही है ₹500 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट पेपर किए फाइल
क्रॉस के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

ओरिजिनल इक्विपमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स के लिए व्हीकल्स के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड  आईपीओ (Kross Limited IPO) लाने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI (Securities and Exchange Board of India) को डॉक्युमेंट्स जमा कर दिए हैं। क्रॉस अपने पब्लिक इश्यू से करीब 500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। फाइल किए गए ड्राफ्ट रे​ड हेरिंग प्रॉसपेक्टस (DRHP) के अनुसार, जमशेदपुर स्थित क्रॉस लिमिटेड के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। वहीं प्रमोटर्स की ओर से 250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।

OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर सुधीर राय 168 करोड़ रुपये और अनीता राय 82 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। कंपनी आईपीओ से पहले 50 करोड़ रुपये तक के शेयरों का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आईपीओ का साइज घट जाएगा।

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल

पब्लिक इश्यू के तहत नए शेयरों को जारी किए जाने से आने वाले पैसों का इस्तेमाल क्रॉस, मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद, लोन के भुगतान और कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा कमाई के एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ के लिए इक्विरस कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें