Krsnaa Diagnostics, देवयानी इंटरनेशनल, विंडलास बायोटेक, Exxaro Tiles के पब्लिक ऑफर का अलॉटमेंट, GMP

ग्रे मार्केट में Krsnaa Diagnostics के शेयर के लिए 425 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है जबकि एक्सारो टाइल्स का प्रीमियम घटा है

अपडेटेड Aug 09, 2021 पर 8:07 AM

स्टॉक मार्केट में इस सप्ताह चार कंपनियों -  Krsnaa Diagnostics, देवयानी इंटरनेशनल, विंडलास बायोटेक और Exxaro Tiles के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च हुए थे। इनके लिए बिडिंग शुक्रवार को बंद हुई। इनमें शेयर्स का अलॉटमेंट 11 अगस्त को हो सकता है।

Rolex Rings IPO: लिस्टिंग से पहले ये शेयर ग्रे मार्केट में 50%प्रीमियम पर कर रहा ट्रेड

Krsnaa Diagnostics का IPO 64.38 गुणा, देवयानी इंटरनेशनल का 116.70 गुणा, विंडलास बायोटेक का 22.44 गुणा और Exxaro Tiles का IPO 22.65 गुणा सब्सक्राइब हुआ।

ग्रे मार्केट में प्रीमियम

इन पब्लिक ऑफर के लिए बिड करने वालों को शेयर्स के अलॉटमेंट के प्रोसेस का इंतजार है। वे इन कंपनियों के शेयर्स के लिए ग्रे मार्केट में प्रीमियम में भी दिलचस्पी ले रहे हैं।

मार्केट के जानकारों के अनुसार, ग्रे मार्केट में Krsnaa Diagnostics का प्रदर्शन सुधरा है, देवयानी इंटरनेशनल स्थिर है, Exxaro Tiles के लिे प्रीमियम गिरा है और विंडलास बायोटेक अब ग्रे मार्केट में ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं है।


Krsnaa Diagnostics के शेयर्स 425 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इस शेयर पर पहले 340 रुपये का प्रीमियम था। इससे यह संकेत मिल रहा है कि ग्रे मार्केट इस पब्लिक ऑफर के लिए किस तरह की लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है।

देवयानी इंटरनेशनल के शेयर्स ग्रे मार्केट में 63 से 65 रुपये के प्रीमियम पर हैं। इस प्रीमियम में शुरुआत से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गुजरात की टाइल बनाने वाली कंपनी Exxaro Tiles के शेयर्स ग्रे मार्केट में 15 रुपये के प्रीमियम पर हैं। यह पहले 24 रुपये था लेकिन बिडिंग बंद होने के बाद गिरा है।

विंडलास बायोटेक के शेयर्स अब ग्रे मार्केट में ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, इसके लिए पहले 90 रुपये का प्रीमियम था।

इन पब्लिक ऑफर के लिए बिड देने वाले अलॉटमेंट के बारे में जानने के लिए bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जा सकते हैं। इसके अलावा वे IPO के रजिस्ट्रार की साइट से भी अलॉटमेंट की स्थिति देख सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।