Krystal Integrated Services IPO: 14 मार्च को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड का ऐलान भी जल्द

फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज का IPO 14 मार्च को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान अगले कुछ महीनों में किया जाएगा। अगले हफ्ते आने वाला यह दूसरा IPO होगा। इस IPO के तहत 175 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 17.5 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 8:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज का भुगतान करने, नई मशीनरी खरीदने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने आदि में करेगी।

फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज का IPO 14 मार्च को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान अगले कुछ महीनों में किया जाएगा। अगले हफ्ते आने वाला यह दूसरा IPO होगा। इस IPO के तहत 175 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 17.5 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। ये इक्विटी शेयर फिलहाल कंपनी की प्रमोटर क्रिस्टल फैमिली के पास है। कंपनी का IPO 14 मार्च को बंद हो जाएगा।

क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज का एंकर बुक कंपनी का इश्यू लॉन्च होने से से 1 दिन पहले यानी 13 मार्च को खुलेगा। मुंबई की इस कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया है, जबकि 15 पर्सेंट हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तय किया गया है। बाकी 35 पर्सेंट शेयर रिटेल इनवेस्टर्स को आवंटित किए जाएंगे।

IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज का भुगतान करने, नई मशीनरी खरीदने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने आदि में करेगी। बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी की सामान्य जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज B2B मॉडल पर ऑपरेट करती है और वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 33.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 28 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 707.6 करोड़ रुपये रहा।


संबंधित अवधि में इसका इबिट्डा (EBITDA) 31.1 पर्सेंट बढ़कर 49.8 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2024 को खत्म छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका रेवेन्यू 451.6 करोड़ रुपये रहा। क्रिस्टल की प्रतिस्पर्धा क्वेसी कॉर्प (Quess Corp), SIS और अपडेटर सर्विस जैसी लिस्टेड कंपनियों के साथ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।