Laxmi Organic IPO: सभी की नजर लक्ष्मी ऑगेनिक (Laxmi Organic) के शेयर एलोकेशन के पर लगी हुई है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक का IPO को लेकर निवेशकों में भारी जोश देखने को मिला था। इस IPO के लिए लिंक इनटाइम इंडिया (Link Intime India) रजिस्ट्रार (registrar) है। जो IPO इश्यू से संबंधित शेयर एलोकेशन और रिफंड का काम देख रही है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयरों का आवंटन 22 मार्च को पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 25 मार्च को इसकी लिस्टिंग हो सकती है।
शेयर एलोकेशन में आपको शेयर मिला है या नही, इसको चेक करने के लिए इनटाइम इंडिया के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अगर आपने भी Laxmi Organic के IPO को सब्सक्राइब किया था, तो जान लीजिए कि आप ये स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर विजिट करना है।
अगर आप एप्लिकेशन नंबर सिलेक्ट करते हैं, तो NON-ASBA या ASBA को सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर फिल करें, DPID/ क्लाइंट ID केस में NSDL/CDSL को सिलेक्ट करें और DPID और क्लाइंट ID दर्ज करें, PAN के मामले में PAN नंबर दर्ज करें।
इसके बाद कैप्चा बॉक्स के ठीक ऊपर हरे रंग में दिए गए नंबर एंटर करें और IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके अलावा आप BSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इश्यू टाइप (इक्विटी) और इश्यू नेम एप्लिकेशन नंबर और पैन नंबर डालें और आखिर में IPO अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।
स्पेशियएलिटी केमिकल (speciality chemical) बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organic Industries) का IPO 107 गुना सब्सक्राइब हुआ था। संस्थागत निवेशकों ने इस IPO में खास रूचि दिखाई थी। ग्रे मार्केट के IPO के मुताबिक, लक्ष्मी ऑर्गेनिक शेयर ग्रे मार्केट में 63 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। 15 मार्च से 17 मार्चे के बीच खुले इस IPO का प्राइस बैंड 129-130 रुपये था।
इस IPO का QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 175.47 गुना भरा था। वहीं गैर संस्थागत निवेशकों (non institutional investors) निवेशकों का हिस्सा 217.62 गुना भरा था। जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 20 गुना भरा था।
बता दें IPO में 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों (Retail Investors) के लिए, 50 फीसदी QIB के लिए और बाकी बचा हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों (non-institutional) के लिए था।
लक्ष्मी ऑर्गेनिक के IPO के तहत 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये का ऑफऱ फॉर सेल था। इस IPO के पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे।
IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कंपनी की मौजूदा यूनिट्स के अपग्रेडेशन में करेगा। कंपनी की योजना फ्लोरोस्पेसिएलिटी केमिकल (fluorospecialty chemical) बनाने के लिए एक नई यूनिट लगाने की है। जिसमें इस IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल होगा।