Get App

LIC के IPO को लेकर पॉलिसीहोल्डर्स में उत्साह, अब तक 70 लाख लोगों ने PAN कराया अपडेट: चेयरमैन

LIC की वेबसाइट पर अभी तक 60-70 लाख लोग अपना पैन (PAN) नंबर अपडेट कर चुके हैं, LIC के चेयरमैन एमआर कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 10:19 PM
LIC के IPO को लेकर पॉलिसीहोल्डर्स में उत्साह, अब तक 70 लाख लोगों ने PAN कराया अपडेट: चेयरमैन
LIC के आईपीओ में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखा सकता है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर उसके पॉलिसीहोल्डर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। LIC की वेबसाइट पर अभी तक 60-70 लाख लोग अपना पैन (PAN) नंबर अपडेट कर चुके हैं। LIC के चेयरमैन एमआर कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। पॉलिसीहोल्डर्स कोटे के तहत आईपीओ आवेदन के लिए पैन नंबर अपडेट कराना एक अनिवार्य प्रक्रिया है।

LIC अपने IPO को सफल बनाने के लिए उन पॉलिसीधारकों की भी सहायता कर रही है जिनके पास डीमैट खाते नहीं हैं। कुमार ने बताया, "IPO को लेकर पॉलिसीहोल्डर्स के बीच काफी दिलचस्पी पैदा हुई है। पॉलिसीधारकों को पैन नंबर लिंक करने में मदद करने के लिए हम अपने सभी ऑफिसों में उनकी मदद कर रहे हैं। जिन पॉलिसीधारकों के पास डीमैट खाते नहीं हैं, उनके लिए हमने NSDL और CDSL से भी हमारी मदद करने का अनुरोध किया है (क्योंकि एलआईसी इसे सीधे नहीं कर सकता है)।"

LIC के आईपीओ में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखा सकता है। LIC द्वारा सेबी (SEBI) के पास फाइल किए गए डीआरएचपी (DRHP) के मुताबिक, एक पॉलिसीहोल्डर 28 फरवरी, 2022 तक अपना पैन (PAN) अपडेट नहीं कराता है तो वह उसके IPO में भाग लेने के लिए हकदार नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें