LIC IPO: देश के सबसे बड़े IPO का DRHP सेबी को सौंपा गया, सरकार 5% हिस्सेदारी बेचेगी

LIC IPO: यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें सरकार अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है

अपडेटेड Feb 13, 2022 पर 11:42 PM
Story continues below Advertisement
LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC (Life insurance Corporation) ने सेबी में इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कर दिया है। कंपनी के पोस्ट ऑफर पेड-अप शेयर कैपिटल का 4.99% हिस्सेदारी सरकार बेचेगी। LIC देश का सबसे बड़ा IPO साबित होने वाला है। सरकार ने 13 फरवरी को DRHP जमा किया है। इसके मुताबिक भारत सरकार 31.62 करोड़ शेयर जारी करेगी। DRHP के मुताबिक, सितंबर 2021 में LIC का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 39.6 लाख करोड़ रुपए है।

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा कि LIC का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें कोई फ्रेश इश्यू जारी नहीं किया जाएगा। पांडे ने बताया, "31.6 करोड़ शेयर जारी करने के हिसाब से सरकार अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।"

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) का नए बिजनेस प्रीमियम के हिसाब से मार्केट शेयर में 66% हिस्सेदारी है। DIPAM सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने बताया, 31 मार्च 2021 तक LIC के पास 2.83 करोड़ पॉलिसी और 13.5 लाख एजेंट्स हैं। 30 सितंबर 2021 तक LIC की एम्बेडेड वैल्यू 5,39,686 करोड़ रुपए (5.4 लाख करोड़) है।


LIC IPO: पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इश्यू का 10% हिस्सा रिजर्व होगा, कंपनी की वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपए होगी

LIC का IPO इस साल मार्च में आने वाला है। इसका एक हिस्सा एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व होगा। LIC के इश्यू का 10% कंपनी के पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिजर्व होगा। LIC की एम्बेडेड वैल्यू निकालने की जिम्मेदारी Milliman Advisors LLP India की थी। वहीं डेलॉइट और SBI Capital इसकी प्री-IPO ट्रांजैक्शन की सलाहकार है।

ग्लोबल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सितंबर 2021 तक के छह महीनों में LIC का प्रॉफिट बढ़कर 14.4 अरब रुपए रहा। इससे पहले इसी साल में कंपनी का प्रॉफिट 6.14 करोड़ रुपए था।

LIC के IPO का मैनेजमेंट कोटक महिंद्रा, सिटी बैंक, एक्सिस बैंक, नोमुरा, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स, ICICI सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और जेपी मॉर्गन शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।