LIC IPO: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC (Life insurance Corporation) ने सेबी में इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कर दिया है। कंपनी के पोस्ट ऑफर पेड-अप शेयर कैपिटल का 4.99% हिस्सेदारी सरकार बेचेगी। LIC देश का सबसे बड़ा IPO साबित होने वाला है। सरकार ने 13 फरवरी को DRHP जमा किया है। इसके मुताबिक भारत सरकार 31.62 करोड़ शेयर जारी करेगी। DRHP के मुताबिक, सितंबर 2021 में LIC का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 39.6 लाख करोड़ रुपए है।
