Upcoming IPO: LIC के अलावा मार्च में इन 6 बड़ी कंपनियों के IPO भी हो सकते हैं लॉन्च, जानिए डिटेल

LIC, फार्मइजी, डेल्हीवरी सहित ऐसी कई कंपनियां है, जिनके आईपीओ के इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 9:17 PM
Story continues below Advertisement
LIC का आईपीओ मार्च के दूसरे सप्ताह में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है

Upcoming IPO: वित्त वर्ष 2022 के आखिरी महीने में हम प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही देश के आईपीओ मार्केट में हलचल एक बार फिर से हलचल तेज होने वाली है। अभी हमारे पास बिल्कुल सटीक जानकारी नहीं है कि इस महीने कितनी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर मार्केट में आने वाली है। फिर भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC, फार्मइजी, डेल्हीवरी सहित ऐसी कई कंपनियां है, जिनके आईपीओ के इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए डालते हैं इन कंपनियों पर एक नजर

LIC IPO

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इस महीने देश का अब तक का सबसे बड़ा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने जा रही है। आईपीओ की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह आईपीओ मार्च के दूसरे सप्ताह में सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। भारत सरकार इस आईपीओ से 70,000 - 75,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है।

डेल्हीवरी (Delhivery) IPO


डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी बाजार से करीब 7,460 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस महीने अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। आईपीओ के तहत 5,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 2,460 करोड़ रुपये का निवेशकों और शेयरहोल्जरों की तरफ से ऑफर-फार-सेल (OFS) लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview | Life में फिर कभी Investors का Slave नहीं बनूंगा : अशनीर ग्रोवर

फार्मइजी (PharmEasy) IPO

फार्मास्युटिकल डिलीवरी ऐप PharmEasy भी जल्द ही अपना IPO लॉन्च करेगी। कंपनी ने नवंबर 2021 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। PharmEasy ने नए शेयर जारी करके कम से कम 6,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

बायजूस (Byju's) IPO

ऐप के जरिए ऑनलाइन लर्निंग मुहैया कराने वाली फर्म बायजू भी जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी आईपीओ से करीब 40 करोड़ डॉलर से 60 करोड़ डॉलर तक जुटाने की तैयारी में है।

ओयो होटल एंड होम्स (OYO Hotels and Homes)

देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी फर्म में से एक, OYO होटल्स एंड होम्स करीब 8,430 करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाने की तैयारी कर रही है। इसमें 7,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि कंपनी के शेयरहोल्डर और निवेशक 1,430 करोड़ के अपने शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।

SBI म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) 

देश की सबसे बड़ी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही अपने म्यूचुअल फंड कारोबार को लिस्ट करने की तैयारी में है। आईपीओ के तहत SBI म्यूचुअल फंड में, एसबीआई अपनी 6 फीसदी हिस्सेदारी और अमुंडी करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है।

NSE IPO

देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डरों में SBI, LIC, IFCI, IDBI बैंक, गोल्डमैन सैक्स, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, टाइगर ग्लोबल और सिटीग्रुप शामिल हैं।

इनके अलावा और भी कई कंपनियों के आईपीओ मार्च में या अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकते हैं। इन आईपीओ के बारे में अधिक जानकारी और अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे आईपीओ कैलेंडर पर नजर रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।