Get App

LIC IPO को क्या आप सस्ता समझ रहे हैं? जानिए इस इश्यू के प्राइस के बारे में क्या कहता है मैथ्स

लिस्टिंग के बाद LIC सबसे महंगी सरकारी कंपनी बन जाएगी। सबसे महंगी सरकारी कंपनियों में पहला नाम एचएमटी (TTM पीई-176) है। ITDC दूसरे नंबर पर है इसका पीई 174 है। IRCTC का पीई 110 है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 11:54 AM
LIC IPO को क्या आप सस्ता समझ रहे हैं? जानिए इस इश्यू के प्राइस के बारे में क्या कहता है मैथ्स
LIC का आईपीओ 4 मई को खुलेगा। इसमें 9 मई तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

LIC IPO का ब्लूप्रिंट आ गया है। सरकार ने प्रति शेयर 901-949 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू का इंतजार लंबे समय से था। हालांकि, पहले के अनुमान के मुकाबले इस इश्यू का आकार बहुत छोटा है। पहले सरकार ने इस आईपीओ से 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का प्लान बनाया था। अब सरकार सिर्फ 21,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। सवाल है कि क्या आईपीओ में शेयर की कीमत बहुत ज्यादा है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हाल में आई सबसे महंगे आईपीओ में से एक है। एलआईसी ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में उसकी अर्निंग प्रति शेयर (EPS) 4.70 रुपये थी। फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में ईपीएस 4.29 रुपये थी। फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में ईपीएस 4.15 रुपये थी। इस तरह प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी 949 रुपये पर इस शेयर की वैल्यूएशन (PE) 202 गुना आती है।

यह भी पढ़ें : GST : राज्यों को जारी हुई 8 महीने की जीएसटी क्षतिपूर्ति, 78,704 करोड़ रुपये हैं बकाया

किसी शेयर का 202 का पीई सस्ता नहीं कहा जा सकता। हाल में आए आईपीओ में यह संभवत: सबसे महंगा है। एलआईसी का शेयर न सिर्फ दूसरी जीवन बीमा कंपनियों के शेयरों के मुकाबले काफी महंगा है बल्कि यह अडानी विल्मर, डिक्शॉन टेक और आईआरसीटीसी के शेयरों से भी महंगा है। इस तरह लिस्टिंग के बाद LIC सबसे महंगी सरकारी कंपनी बन जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें