LIC IPO : सेबी में आज जमा हो सकता है ड्राफ्ट पेपर, IRDAI दे चुका है मंजूरी

डीआरएचपी (DRHP) में LIC की बिकने वाली हिस्सेदारी और उसकी अनुमानित वैल्युएशन का उल्लेख किया जाएगा

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
LIC मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी हो सकती है

LIC IPO : लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India) का IPO के लिए शुक्रवार यानी 11 फरवरी को ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल होने का अनुमान है। सीएनबीसी-टीवी 18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। समझा जाता है कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने 9 फरवरी को हुई एक बोर्ड मीटिंग में LIC के IPO के प्रपोजल को हरी झंडी दे दी है।

LIC IPO: अगर आपके पास LIC का बीमा है तो IPO 5% सस्ता मिल सकता है, मार्च में आएगा इश्यू

सरकार ने बजट में कही थी यह बात


डीआरएचपी (DRHP) में LIC की बिकने वाली हिस्सेदारी और अनुमानित वैल्युएशन का उल्लेख किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट, 2022-23 पेश करते हुए संसद में बताया था कि LIC का IPO जल्द ही आने का अनुमान है।

LIC ने पॉलिसीबाजार से मिलाया हाथ, IPO से पहले बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश

203 अरब डॉलर वैल्युएशन की उम्मीद

ब्लूमबर्ग की हाल में आई एक खबर के मुताबिक, सरकार LIC का वैल्युएशन 203 अरब डॉलर होने की उम्मीद कर रही है, जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी होगी। सरकार ने कहा कि वह इतने बड़े प्राइमरी इश्यू के लिए बाजार की एब्सॉर्ब करने यानी खपाने की क्षमता को लेकर आशंकाओं को देखते हुए LIC के IPO को दो हिस्सों में लाने पर विचार कर रही।

LIC IPO: 10 लाख करोड़ का वैल्यूएशन चाहती है भारत सरकार, इस घाटे को करेगी पूरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।