Get App

LIC IPO: अगर आपके पास LIC का बीमा है तो IPO 5% सस्ता मिल सकता है, मार्च में आएगा इश्यू

पिछले हफ्ते डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने ऐसे संकेत दिए थे कि LIC इसी हफ्ते इश्यू के लिए आवेदन जमा कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 8:21 PM
LIC IPO: अगर आपके पास LIC का बीमा है तो IPO 5% सस्ता मिल सकता है, मार्च में आएगा इश्यू
LIC की वैल्यू 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC का इश्यू मार्च 2022 में आने वाला है। कंपनी इसी हफ्ते इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा करने वाली है। उम्मीद है कि जिन लोगों के पास LIC का बीमा है उन्हें IPO डिस्काउंट पर मिल सकता है। ET के मुताबिक, कुछ सूत्रों ने बताया है कि LIC के पॉलिसीहोल्डर्स को इसका IPO 5% कम दाम पर मिल सकता है।

LIC अपने IPO के लिए 10 फरवरी को DRHP सेबी को जमा करने वाली है। ET के मुताबिक, कुछ अन्य सूत्रों ने बताया है कि यह इश्यू रिटेल इनवेस्टर्स और कंपनी के कर्मचारियों को भी कुछ डिस्काउंट पर मिल सकता है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह डिस्काउंट कितना हो सकता है।

Sensex सिर्फ 3 दिनों में 2000 अंक टूटा, निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

पिछले हफ्ते डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने ऐसे संकेत दिए थे कि LIC इसी हफ्ते इश्यू के लिए आवेदन जमा कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें