Macfos IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज, अंतिम दिन अब तक 191 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Macfos IPO : 3 दिन के इस आईपीओ में आज 21 फरवरी को निवेश का अंतिम दिन है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यह इश्यू अब तक 191 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और रिटेल इन्वेस्टर्स ने लगाया है। रिटेल इन्वेस्टर्स से इसे अब तक 218.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 2:45 PM
ई-कॉमर्स कंपनी मैकफोस (Macfos) के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Macfos IPO : ई-कॉमर्स कंपनी मैकफोस (Macfos) के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 3 दिन के इस आईपीओ के लिए आज 21 फरवरी को अंतिम दिन है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यह इश्यू अब तक 160 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसके लिए अब तक 312,90,44,000 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं जबकि ऑफर पर 16,68,000 शेयर थे। ग्रे मार्केट से भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। इस आईपीओ के लिए 96 रुपये से 102 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा QIB, 15 फीसदी हिस्सा NII और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और रिटेल इन्वेस्टर्स ने लगाया है। रिटेल इन्वेस्टर्स से इसे अब तक 218.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। वहीं NII ने इसे 245.66 गुना सब्सक्राइब किया है।


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) - 24.55 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 245.66 गुना

रिटेल इन्वेस्टर्स - 218.60 गुना

टोटल - 191 गुना

(सोर्स - BSE, 2:40 PM तक)

ग्रे मार्केट का हाल

मार्केट ऑब्जरवर्स के अनुसार आज ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। Macfos के शेयर ग्रे मार्केट में इस समय 80 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके शेयरों की लिस्टिंग 182 रुपये के भाव पर हो सकती है। कंपनी के शेयरों के 1 मार्च 2023 को NSE SME में लिस्ट होने की उम्मीद है।

Macfos IPO की डिटेल्स

मैकफोस का 24 करोड़ रुपये का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का है। कंपनी के मौजूदा शेयरधारक इश्यू के तहत 23.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 17 फरवरी को खुला था और कल 21 फरवरी तक इसमें पैसे लगा सकेंगे। इश्यू के लिए 96-102 रुपये का प्राइस बैंड और 1200 शेयरों का प्राइस बैंड है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 फरवरी को फाइनल होगा और इसके बाद 1 मार्च को बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग होगी।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

मैकफोस ने अपना कारोबार 2017 से शुरू किया था। इसकी एक ई-कॉमर्स वेबसाइट और मोबाइल ऐप Robu.in है। यह कंपनी रोबोटिक पार्ट्स, ई-बाइक पार्ट्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और वायरलेस आइटम्स, 3डी प्रिंटर और पार्ट्स, सेंसर्स, मोटर्स, मोटर ड्राइवर्स, पंप्स, बैटरीज, चार्जर्स और इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल्स एंड डिस्प्ले इत्यादि जैसे मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की बिक्री करती है।

30 सितंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसके देश-विदेश में 140 से अधिक वेंडर्स हैं। यह ओएनजीसी, एमएंडएम, एचएएल, टाटा पॉवर सोलर सिस्टम्स, भारत फोर्जे, टाटा कम्यूनिकेशंस इत्यादि कंपनियों को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसे देश भर से 2 लाख से अधिक ऑर्डर हासिल हुए थे। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2019-20 में इसे 32.97 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 1.58 करोड़ रुपये और फिर अगले वित्त वर्ष 2022 में 6.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।