Get App

Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी का आईपीओ! 19 नवंबर से खुलेगा ₹9500 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP समेत पूरी डिटेल

Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। करीब 9,500 करोड़ रुपये के इस इश्यू में कोल इंडिया अपनी 10% हिस्सेदारी बेचेगी। जानिए कंपनी का कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, आईपीओ की तारीखें और लेटेस्ट GMP।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 5:39 PM
Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी का आईपीओ! 19 नवंबर से खुलेगा ₹9500 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP समेत पूरी डिटेल
महानदी कोलफील्ड्स IPO के लिए एंकर बुक 18 नवंबर को खुलेगी।

Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स का IPO अगले हफ्ते 19 नवंबर को खुलेगा। यह देश की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी Coal India की सब्सिडियरी है। अगले हफ्ते खुलने वाला यह दूसरा मेनबोर्ड IPO होगा। इसी दिन Crystal Crop Protection का इश्यू भी निवेश के लिए उपलब्ध होगा।

9,500 करोड़ रुपये का IPO

महानदी कोलफील्ड्स का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। IPO का संभावित आकार करीब 9,500 करोड़ रुपये है। इसके तहत 66.18 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। यह कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी पूंजी का 10% है।

इन शेयरों की बिक्री प्रमोटर कोल इंडिया करेगी। इसलिए इश्यू से मिलने वाली रकम कोल इंडिया के पास जाएगी। महानदी कोलफील्ड्स को इससे कोई पैसा नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें