IPO : भारत की स्किनकेयर कंपनी Mamaearth ने आईपीओ लाने की अपनी योजना को फिलहाल के लिए टाल दी है। सूत्रों के मुताबिक बाजार की मौजूदा खराब हालत को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है। Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer ने दिसंबर 2022 में आईपीओ से जुड़े कागजात मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास जमा किए थे। कंपनी की योजना इस आईपीओ के ज़रिए लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये जुटाने की थी। इस इश्यू में फ्रेश शेयर जारी किए जाने के अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल था।
पिछले महीने अरबपति अजीम प्रेमजी के फंड से समर्थित भारत की अपैरल रिटेल कंपनी फैबइंडिया और केरल की ज्वेलरी कंपनी Joyalukkas ने खराब की हालत खराब होने के कारण अपने आईपीओ को टालने का निर्णय लिया था।
कंपनी का वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर तक होने का अनुमान था। Mamaearth को सिकोइया कैपिटल और बेल्जियम के सोफिना जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। सूत्रों के मुताबिक अब कंपनी बैंकों के फाइनेंशियल हेल्थ की चिंता और ग्लोबल लेवल पर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच 'वेट एंड वॉच' मोड में है। बता दें कि इसके पहले दो अन्य कंपनियों ने भी आईपीओ टालने का निर्णय लिया है।
Mamaearth एक स्किनकेयर स्टार्टअप है जिसकी स्थापना 2016 में कपल वरुण और ग़ज़ल अलघ ने मिलकर की थी। कंपनी भारत के फलते-फूलते ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट पर फोकस कर रही है, जिसके साल 2026 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसकी सेक्टर की सालाना ग्रोथ रेट 12 फीसदी है। जनवरी 2022 तक मामाअर्थ का वैल्यूएशन 1.2 अरब डॉलर था, लेकिन बाजार की कमजोर स्थितियों के कारण फर्म के आईपीओ में देरी हुई।