Get App

Mamata Machinery IPO: अब तक 39 गुना भरा, दोगुनी कीमत पर हो सकती है लिस्टिंग; अभी भी पैसे लगाने का मौका

Mamata Machinery IPO के लिए बीलाइन कैपिटल एडवायजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर महेंद्र पटेल, चंद्रकांत पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल, ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज LLP और ममता मैनेजमेंट सर्विसेज LLP हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 4:03 PM
Mamata Machinery IPO: अब तक 39 गुना भरा, दोगुनी कीमत पर हो सकती है लिस्टिंग; अभी भी पैसे लगाने का मौका
Mamata Machinery प्लास्टिक बैग और पाउच बनाने वाली मशीनों, पैकेजिंग मशीनरी, और एक्सट्रूजन इक्विपमेंट बनाती और एक्सपोर्ट करती है।

Mamata Machinery IPO: ममता मशीनरी का 179.39 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 19 दिसंबर को खुला था। बंपर रिस्पॉन्स के चलते यह अभी तक 38.86 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें 23 दिसंबर तक पैसे लगाने का मौका है। इसके बाद शेयर BSE, NSE पर 27 दिसंबर को लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट, शेयर की लिस्टिंग IPO प्राइस से दोगुने भाव पर होने का संकेत दे रहा है।

investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में शेयर ममता मशीनरी का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 243 रुपये से 260 रुपये या 107 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस बेसिस पर शेयर 503 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

ममता मशीनरी प्लास्टिक बैग और पाउच बनाने वाली मशीनों, पैकेजिंग मशीनरी, और एक्सट्रूजन इक्विपमेंट बनाती और एक्सपोर्ट करती है। यह पैकेजिंग इंडस्ट्री को एंड-टू-एंड मैनुफैक्चरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। यह मुख्य रूप से FMCG, फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्रीज को मशीनरी बेचती है। इसके क्लाइंट्स में बालाजी वेफर्स, दास पॉलिमर्स, जेफ्लेक्सी पैकेजिंग, यूफोरिया पैकेजिंग, सनराइज पैकेजिंग, ओम फ्लेक्स इंडिया, चिताले फूड्स, V3 पोलिप्लास्ट, लक्ष्मी स्नैक्स, गंगेज जूट, वेस्टर्न इंडिया काजू कंपनी जैसे नाम शामिल हैं।

Mamata Machinery IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें