मणिपाल हॉस्पिटल चेन चलाने वाली मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का ₹9,275.22 करोड़ का IPO 29 जुलाई को खुलने जा रहा है। इसमें ₹8,000 करोड़ के 13.56 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,275.22 करोड़ के 2.16 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में प्रमोटर कंपनियां इम्पेरियस हेल्थकेयर इनवेस्टमेंट्स और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगी। मौजूदा निवेशक TPG SG मैगजीन, सेवंटी सेकेंड इनवेस्टमेंट कंपनी, नोवो होल्डिंग्स इनवेस्ट एशिया और Phoenix Bear Investments के भी शेयर बेचने की उम्मीद है।
