Mankind Pharma IPO: अलॉटमेंट में आपको शेयर मिला या नहीं? ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना स्टेटस

Mankind Pharma IPO: देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी, मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने अपने IPO शेयरों का आवंटन कर दिया है। जिन निवेशकों ने इसके लिए IPO के लिए आवेदन किया था, वे अपने अलॉटमेंट को घर बैठे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बस इन तरीकों को फॉलो करें

अपडेटेड May 04, 2023 पर 5:27 PM
Mankind Pharma के शेयर 8 मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे

Mankind Pharma IPO: देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी, मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने अपने IPO शेयरों का आवंटन कर दिया है। जिन निवेशकों ने इसके लिए IPO के लिए आवेदन किया था, वे अपने अलॉटमेंट को घर बैठे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बीएसई (BSE) या आईपीओ रजिस्ट्रार में से किसी एक की वेबसाइट को खोलना होगा। अगर आपने भी मैनकाइंड फार्मा के IPO के लिए बोली लगाया था, तो आप नीचे बताए गए आसान तरीकों से अपने आवंटन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।

1. बीएसई की वेबसाइट पर

- सबसे पहले इस लिंक (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) को अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलें

- लिंक खुलने के बाद इश्यू टाइप में 'इक्विटी' को चुनें और इश्यू नेम में "मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड" का सलेक्ट करें

- इसके बाद या तो अपना 'एप्लिकेशन नंबर' या 'पैन नंबर' भरे।


- फिर "मैं रोबोट नहीं हूं" वाले बॉक्स को टिक करें और "सर्च" बटन पर क्लिक करें

- इसके बाद आपके शेयर आवंटन की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी

2. आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट से आप ऐसे अपने आवंटन स्थिति को चेक कर सकते हैं-

- सबसे पहले इस लिंक (https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/) को अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलें

- फिर आईपीओ में "मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड" का सलेक्ट करें

- इसके बाद अपने 'एप्लिकेशन नंबर' या 'डीमैट अकाउंट' या 'पैन नंबर' में से किसी एक को सलेक्ट करें और उसे भरें

- "कैप्चा" भरें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें

- इसके बाद आपके शेयर आवंटन की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी

यह भी पढ़ें- Zomato Share Price: एक महीने में 27% चढ़ गया जोमैटो, मुनाफा बुक करें या अभी और बढ़ेगा मुनाफा?

सभी रिटेल निवेशकों को शेयर मिलने की उम्मीद

मैनकाइंड फार्मा के लिए आवेदन करने वाले सभी रिटेल निवेशकों को शेयर मिलने की उम्मीद है क्योंकि उनके लिए आरक्षित शेयरों का हिस्सा पूरा नहीं भरा था। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्सट (NII) सेगमेंट में कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

जिन शेयरधारकों को शेयर नहीं आवंटित होंगे, उनके खाते में 4 मई से रिफंड आना शुरू हो जाएगा। वहीं बोली में सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 5 मई से शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। Mankind Pharma के शेयर 8 मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Mankind Pharma IPO GMP Today

विश्लेषकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस लेख को लिखने के समय, मैनकाइंड फार्मा के शेयर ग्रे मार्केट में अपने 1080 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 7 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

मैनकाइंड फार्मा के IPO के बारे में

मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ पिछले हफ्ते 27 अप्रैल को बंद हुआ था। इसके कुल 15.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी को सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) से मिली, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों का करीब 49.16 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं NII के कोटे में कंपनी को 3.8 गुना अधिक बोली मिली। जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 92 फीसदी भरा।

मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल था और इसके तहत कंपनी को करीब 4,326 करोड़ रुपये मिली। इश्यू का प्राइस बैंड 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।