Mankind Pharma IPO : कॉन्डोम बनाने वाली फार्मा सेक्टर की कंपनी Mankind Pharma ने आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब अलॉटमेंट के बाद इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल देखने को मिला है। बता दें कि इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर सका था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सभी रिटेल इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉट हो गए होंगे।
असफल निवेशकों के बैंक खातों में रिफंड 4 मई तक जमा कर दिए जाएंगे। वहीं, इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों को 5 मई तक ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस इश्यू की लिस्टिंग तारीख 8 मई है।
ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों में इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट देखी गई थी। हालांकि, यह गिरावट मामूली थी। अब अलॉटमेंट के बाद आज इसके प्रीमियम में तेजी देखने को मिल रही है। आज यह इश्यू 106 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से इस आईपीओ की लिस्टिंग 1186 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस तरह निवेशकों को 9.81 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है। बता दें कि इस आईपीओ के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।
अगर आपने भी इस इश्यू में दांव लगाया था तो कुछ आसान स्टेप्स का पालन करके आप BSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
बीएसई पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
इश्यू टाइप "equity" चुनें और इश्यू का नाम "Mankind Pharma Limited" सेलेक्ट करें।
अब या तो "एप्लिकेशन नंबर" या "पैन नंबर" दर्ज करें।
"I'm not a robot" बॉक्स को चेक करें और "सर्च" बटन पर क्लिक करें।
IPO रजिस्ट्रार पोर्टल पर ऐसे करें चेक
वेबसाइट पर जाकर आईपीओ "Mankind Pharma Limited" को सेलेक्ट करें।
अब "एप्लिकेशन नंबर" या "डीमैट अकाउंट" या "PAN नंबर" पर क्लिक करें।
"कैप्चा" दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें