Mankind Pharma IPO : कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयरों का अलॉटमेंट आज 3 मई होने वाला है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में दांव लगाया था उन्हें आज पता चल जाएगा कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। जिन्हें शेयर नहीं मिल पाएंगे उनके पैसे 4 मई को रिफंड हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को होगी। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर पाया था। अन्य कैटेगरी में निवेशकों ने इस इश्यू में जमकर दांव लगाया है।
ग्रे मार्केट में इस इश्यू के प्रीमियम में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज 3 मई को यह इश्यू 79 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1159 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 7.31 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। कल 2 मई को यह 82 रुपये के प्रीमियम पर था। वहीं, 1 मई को यह इश्यू ग्रे मार्केट में 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स
यह आईपीओ ओवरऑल 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को छोड़कर इसमें अन्य सभी कैटेगरी में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई। इस कैटेगरी के लिए तय कोटा के मुकाबले 49.16 गुना बोली लगाई गई। नेट वर्थ इंडिविजुअल की बोली 3.8 गुना रही। लेकिन रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को सिर्फ 92 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल पाया।
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम मैनकाइंड फार्मा चुनें।
एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।
‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
रजिस्ट्रार की साइट से स्टेटस ऐसे करें चेक
https://ris.kfintech.com/ipostatus/, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।
यहां लिंक-1, लिंक-2, लिंक-3, लिंक-4 और लिंक-5 में किसी एक पर क्लिक करें।
आईपीओ चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां मैनकाइंड फार्मा चुनें।
इसके बाद तीन विकल्प दिखेगा- एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट और पैन। इनमे से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।