Mankind Pharma IPO : कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसे कुल मिलाकर 15.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था तो एक जरूरी खबर है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 3 मई को होने जा रहा है। जिन्हें शेयर नहीं मिल पाएंगे उनके पैसे 4 मई को रिफंड हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को होगी। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस इश्यू के प्रीमियर में आज कुछ गिरावट देखी गई है।
नहीं भरा रिटेल निवेशकों का हिस्सा
रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को छोड़कर इस आईपीओ को अन्य सभी कैटेगरी में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई। इस कैटेगरी के लिए तय कोटा के मुकाबले 49.16 गुना बोली लगाई गई। नेट वर्थ इंडिविजुअल की बोली 3.8 गुना रही। लेकिन रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को सिर्फ 92 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल पाया।
ग्रे मार्केट में इस इश्यू के प्रीमियम में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। कल यह आईपीओ 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जो कि आज कम होकर 82 रुपये पर आ गया है। ऐसे में आईपीओ की लिस्टिंग 1162 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। इस हिसाब से निवेशकों को 7.59 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। बता दें कि इस आईपीओ के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम मैनकाइंड फार्मा चुनें।
एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।
‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
रजिस्ट्रार की साइट से स्टेटस ऐसे करें चेक
https://ris.kfintech.com/ipostatus/, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।
यहां लिंक-1, लिंक-2, लिंक-3, लिंक-4 और लिंक-5 में किसी एक पर क्लिक करें।
आईपीओ चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां मैनकाइंड फार्मा चुनें।
इसके बाद तीन विकल्प दिखेगा- एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट और पैन। इनमे से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।