Get App

New IPO: FirstCry और Unicommerce के आईपीओ को सेबी की हरी झंडी, एक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का

IPO News: आईपीओ का बाजार अभी काफी गर्म रहने वाला है और नामी-गिरामी कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। अब नंबर है ओमनीचैनल बेबी प्रोडक्ट्स रिटेलल फर्स्टक्राई (FirstCry) और ई-कॉमर्स एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर डेवलपर यूनीकॉमर्स (Unicommerce) का। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन्हें आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 8:42 AM
New IPO: FirstCry और Unicommerce के आईपीओ को सेबी की हरी झंडी, एक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का
FirstCry के आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत मौजूदा शेयरधारक हिस्सेदारी भी हल्की करेंगे। वहीं Unicommerce पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू है।

IPO News: आईपीओ का बाजार अभी काफी गर्म रहने वाला है और नामी-गिरामी कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। अब नंबर है ओमनीचैनल बेबी प्रोडक्ट्स रिटेलल फर्स्टक्राई (FirstCry) और ई-कॉमर्स एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर डेवलपर यूनीकॉमर्स (Unicommerce) का। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इन्हें आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इसमें से फर्स्टक्राई के आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत मौजूदा शेयरधारक हिस्सेदारी भी हल्की करेंगे। वहीं यूनीकॉमर्स पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू है।

FirstCry IPO: नए-पुराने शेयरों का मिक्स

बेबी और मदरकेयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली फर्स्टक्राई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास 30 अप्रैल को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। प्रेमजी इनवेस्ट के निवेश वाली फर्स्टक्राई का आईपीओ 1815 करोड़ रुपये का हो सकता है। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल विंडो (OFS) के जरिए 5.4 करोड़ शेयरों की बिक्री भी करेंगे। कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के शुरूआती नौ महीने अप्रैल-दिसंबर 2024 में फर्स्टक्राई को 4814 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू हासिल हुआ था। हालांकि इस दौरान इसे 278 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी की ग्रॉस सेल्स 5650 करोड़ रुपये की रही जिसका 77 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन मोड से आया।

पूरी तरह से OFS इश्यू होगा Unicommerce IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें