Millworks Technologies IPO: आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए एक बेहद शानदार मौका आने वाला है। बेंगलुरु की प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पब्लिक इश्यू खुलने से पहले ही अनऑफिशियल मार्केट में इस शेयर को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के मुताबिक, यह आईपीओ लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर सकता है। इस आईपीओ की एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर 'GYR कैपिटल एडवाइजर्स' है। आइए जानते हैं इस आईपीओ की पूरी डिटेल और प्राइस बैंड सहित कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है।
IPO से जुड़ी जरूरी तारीखें और प्राइस बैंड
कमाई में बंपर उछाल, 7 गुना बढ़ा मुनाफा
मिल्वर्क्स टेक्नोलॉजीज का फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत और आकर्षक है। पिछले दो सालों में कंपनी ने रॉकेट की रफ्तार से ग्रोथ दर्ज की है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7 गुना से भी ज्यादा बढ़कर ₹37.1 करोड़ पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल (FY25) में सिर्फ ₹5.2 करोड़ था। इसी अवधि के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू शानदार बढ़त के साथ ₹148.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल मात्र ₹22.1 करोड़ था। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में भी कंपनी का प्रॉफिट करीब तीन गुना बढ़ा था।
कहां होगा आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल?
कंपनी पब्लिक इश्यू से जुटाए जाने वाले ₹160.3 करोड़ के फंड का इस्तेमाल ऐसे करेगी:
साल 2021 में स्थापित हुई बेंगलुरु की मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है। यह मुख्य रूप से एयरोस्पेस, डिफेंस, रेलवे और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए हाई-एक्यूरेसी वाले मशीनी पुर्जे और सब-असेंबली बनाती है। कंपनी कुल चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी संचालित करती है और मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) को 'बिल्ड-टू-प्रिंट' और 'बिल्ड-टू-स्पेसिफिकेशन' मॉडल के तहत सप्लाई करती है।
ग्रे मार्केट में जबरदस्त उछाल
आईपीओ ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹350 प्रति शेयर पर पहुंच गया है। कंपनी ने आईपीओ का अपर प्राइस बैंड ₹331 तय किया है। इस लिहाज से ₹331 के मुकाबले ₹350 का प्रीमियम यानी 105.7% से ज्यादा का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सिर्फ एक दिन पहले इसका जीएमपी करीब 85% के आस-पास था, जिसमें अब भारी उछाल देखने को मिला है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।