Moneyview IPO: 98x सब्सक्रिप्शन वाले IPO का ऑलॉटमेंट आज, लेटेस्ट GMP से जानें लिस्टिंग पर कितना हो सकता है मुनाफा

Moneyview IPO Allotment: 98.46 गुना सब्सक्राइब हुए ₹1,091.68 करोड़ के Moneyview IPO का ऑलॉटमेंट आज फाइनल होने जा रहा है। ग्रे मार्केट में शेयर जबरदस्त प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे है। शेयरों की लिस्टिंग 1 अक्टूबर को होगी। जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका और लिस्टिंग पर कितना हो सकता है मुनाफा

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 10:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
₹1,091.68 करोड़ के इस आईपीओ में ₹750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹341.68 करोड़ का OFS शामिल है

Moneyview IPO Allotment & Listing: फिनटेक प्लेटफॉर्म 'मनीव्यू' के ₹1,091.68 करोड़ के आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। 29 सितंबर को कंपनी के आईपीओ का ऑलॉटमेंट फाइनल होने जा रहा है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 28 सितंबर को बिडिंग के आखिरी दिन इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों से 98.46 गुना का जबरदस्त रिस्पांस मिला था।

ग्रे मार्केट में भी शेयर की शानदार डिमांड बनी हुई है, जहां यह 37.5% से 38% के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे BSE, NSE और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर अपना ऑलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

Moneyview IPO Subscriptions: किस कैटेगरी में कितना रिस्पांस?


कंपनी द्वारा 23.25 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले लगभग 228.95 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं:

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 227.45 गुना

नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): 115.41 गुना

रिटेल निवेशक (Retail): 19.57 गुना

कुल सब्सक्रिप्शन: 98.46 गुना

आईपीओ से जुड़ी मुख्य बातें और वित्तीय सेहत

प्राइस बैंड व लॉट साइज: ₹32-34 प्रति शेयर, न्यूनतम लॉट साइज 441 शेयर (रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹14,994)।

इश्यू ब्रेकअप: कुल ₹1,091.68 करोड़ के इस आईपीओ में ₹750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹341.68 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।

एंकर बुक से जुटाए ₹327.5 करोड़: एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी एएमसी, मोतीलाल ओसवाल और क्वांट म्यूचुअल फंड जैसे प्रमुख फंडों ने एंकर बुक में हिस्सा लिया।

फंड्स का इस्तेमाल: फ्रेश इश्यू से जुटाए गए ₹325 करोड़ का उपयोग लोन डिस्पर्सल (DLG एग्रीमेंट) बढ़ाने और ₹250 करोड़ इसकी सहायक कंपनी Whizdm Finance के कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2026 में मनीव्यू का राजस्व ₹3,404.27 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹242.71 करोड़ रहा। जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर बढ़कर ₹173.8 करोड़ (बीते साल ₹67.2 करोड़) हो गया है।

लिस्टिंग की तारीख: बीएसई और एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 1 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

GMP से जानें मुनाफे का गणित

मार्केट जानकारों और InvestorGain के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ग्रे मार्केट में मनीव्यू का शेयर ₹12.75 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹34 के मुकाबले संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹46.75 रह सकता है। Moneyview IPO के 1 लॉट (441 शेयर) के लिए ₹14,994 का न्यूनतम रिटेल निवेश था। 38% लिस्टिंग गेन के हिसाब से निवेशकों को करीब ₹5,600 से ₹5,700 तक का मुनाफा हो सकता है। यानी पहले ही दिन यह आईपीओ बोली लगाने वालों को मालामाल कर देगा।

Moneyview IPO Allotment Status: ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

जिन निवेशकों ने आईपीओ में बोली लगाई है, वे इश्यू के रजिस्ट्रार MUFG Intime India या BSE/NSE के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्टेटस देख सकते हैं। सफल आवेदकों के डिमैट खाते में शेयर 30 सितंबर को क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जबकि असफल आवेदकों का रिफंड भी उसी दिन प्रोसेस होगा।

1. MUFG Intime (रजिस्ट्रार पोर्टल) पर कैसे चेक करें:

  • आधिकारिक लिंक पर जाएं: MUFG Intime
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से Moneyview चुनें।
  • खोज का विकल्प चुनें (PAN, एप्लीकेशन नंबर, या DP ID/Client ID)।
  • आवश्यक जानकारी भरें और कैप्चा (Captcha) दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करके अपना ऑलॉटमेंट स्टेटस देखें।

2. BSE की वेबसाइट पर चेक करने का तरीका:

  • BSE ऑलॉटमेंट पेज 
  • Issue Type में Equity चुनें।
  • Issue Name में Moneyview को सेलेक्ट करें।
  • अपना PAN Number या Application Number दर्ज करें।
  • कैप्चा/वेरिफिकेशन पूरा करें और Search पर क्लिक करें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।