Most Subscribed IPO of 2025: इस साल आईपीओ मार्केट में काफी रौनक रही। अभी इस 2025 के पूरा होने में कुछ दिन बाकी भी हैं तो आईपीओ मार्केट का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा ही। हालांकि अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो इस साल कुछ ऐसी कंपनियों के भी आईपीओ आए जैसे कि मेनबोर्ड यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाली कंपनियों में हाईवे इंफ्रा (Highway Infra) का जिसे वर्ष 2007 के बाद से अब तक दूसरी सबसे अधिक बोली मिली। वहीं आईपीओ मार्केट को ट्रैक करने वाली chittorgarh.com पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक एसएमई में बात करें तो ऑस्टेरे सिस्टम्स (Austere Systems) के आईपीओ को छठी सबसे तगड़ी बोली मिली। हालांकि इस साल के लिए ये दोनों सब्सक्रिप्शन के मामले में टॉप पर रहे।
मेनबोर्ड में इस साल सबसे तगड़ी बोली हाईवे इंफ्रा को मिली। इसके ₹130.00 करोड़ के आईपीओ को ओवरऑल 256.33 गुना बोली मिली थी। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 170.38 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 471.09 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 159.72 गुना भरा था। इसका ₹130 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 अगस्त 2025 को खुला था और आईपीओ के तहत शेयर ₹70 के भाव पर जारी हुए थे।
हाईवे इंफ्रा के बाद इस साल सबसे अधिक बोली इंडो फार्म इक्विपमेंट के ₹260.15 करोड़ के आईपीओ को मिली जो पिछले साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को खुला था। इस इश्यू को ओवरऑल 159.23 गुना बोली मिली थी जिसमें QIB का हिस्सा 97.11 गुना, एनआईआई का हिस्सा 498.49 गुना और और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 102.57 गुना भरा था। इसका शेयर ₹215 के भाव पर जारी हुआ था।
Denta Water & Infra Solutions
इस साल मेनबोर्ड में तीसरा सबसे बड़ा सब्सक्रिप्शन डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का रहा जिसके ₹220.50 करोड़ के आईपीओ को 154.40 गुना बोली मिली थी। इसमें से QIB के आरक्षित हिस्से को 94.71 गुना तो एनआईआई के हिस्से को 505.15 गुना और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 89.36 गुना बोली मिली थी। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹294 के भाव पर जारी हुए थे। यह इश्यू 22 जनवरी को खुला था।
अब एसएमई में बात करें तो इस साल सबसे तगड़ी बोली ऑस्टेरे सिस्टम्स को मिली। इसके ₹14.78 करोड़ के आईपीओ को ओवरऑल 749.69 गुना बोली मिली थी। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 93.69 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2,158.67 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1,069.13 गुना भरा था। इसका ₹14.78 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 सितंबर 2025 को खुला था और आईपीओ के तहत शेयर ₹55 के भाव पर जारी हुए थे।
एसएमई में इस साल दूसरी सबसे अधिक बोली एग्जाटो टेक के ₹35.57 करोड़ के आईपीओ को मिली जो पिछले महीने 28 नवंबर को खुला था। इस इश्यू को ओवरऑल 656.94 गुना बोली मिली थी जिसमें QIB का हिस्सा 130.52 गुना, एनआईआई का हिस्सा 1,494.55 गुना और और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1,048.02 गुना भरा था। इसका शेयर ₹140 के भाव पर जारी हुआ था।
इस साल एसएमई में तीसरा सबसे बड़ा सब्सक्रिप्शन चामुडा इलेक्ट्रिकल्स का रहा जिसके ₹13.77 करोड़ के आईपीओ को 512.83 गुना बोली मिली थी। इसमें से QIB के आरक्षित हिस्से को 61.85 गुना तो एनआईआई के हिस्से को 1,946.07 गुना और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 540.04 गुना बोली मिली थी। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹50 के भाव पर जारी हुए थे। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 4 फरवरी को खुला था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।