Updater Services लाएगी IPO, SEBI में दाखिल किए कागजात, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.33 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

अपडेटेड Mar 30, 2023 पर 7:56 PM
इंटीग्रेटेड फैसिलिटीज मैनेजमेंट अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड (UDS) फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Updater Services IPO : इंटीग्रेटेड फैसिलिटीज मैनेजमेंट अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड (UDS) फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुटेलर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.33 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के तहत शेयर बेचने वालों में टांगी फैसिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड- II और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड IIA शामिल हैं। साथ ही, कंपनी 80 करोड़ रुपये तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से प्राप्त आय का इस्तेामल कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए, इनऑर्गेनिक इनिशिएटिव और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा।

कंपनी के बारे में

कंपनी अपने क्लाइंट्स को इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज और बिजनेस सपोर्ट सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी FMCG, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग, BFSI, हेल्थकेयर, IT/ITes, ऑटोमोबाइल्स, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिटेल जैसे सेक्टर्म में कस्टमर्स को सर्विस देती है।

IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। कंपनी के इक्विटी शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।