Nexus Select Trust IPO : सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद अब निवेशक आईपीओ के अलॉटमेंट डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इश्यू के शेयरों का अलॉटमेंट 16 मई को होने की संभावना है। शेयर अलॉटमेंट से पहले ग्रे मार्केट में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत दिख रहे हैं। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 5.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 4.81 गुना और अन्य कैटेगरी को 6.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके शेयरों की लिस्टिंग 19 मई को होगी।
देश के पहले खुदरा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) का आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट आईपीओ प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। इस मतलब है कि इस आईपीओ की लिस्टिंग लगभग 105 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को उनके निवेश किए गए पैसे पर 5 फीसदी का मुनाफा होगा।
ऐसे चेक कर सकते हैं शेयर अलॉटमेंट स्टेटस
नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के आईपीओ के शेयर अलॉट होने के बाद आप आसान तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप बीएसई की वेबसाइट - bseindia.com या इसके आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने एप्लिकेशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। KFin Technologies Limited को पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट karisma.kfintech.com है। आप बीएसई की डायरेक्ट वेबसाइट - bseindia.com/investors/appli_check.aspx या सीधे केफिनटेक की वेबसाइट - ris.kfintech.com/ipostatus पर भी लॉग इन कर सकते हैं।
बीएसई पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
बीएसई लिंक पर लॉगिन करें - bseindia.com/investors/appli_check.aspx
इश्यू टाइप में 'Equity' चुनें।
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
'I'm not a robot' पर क्लिक करें।
अब Search बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
केफिनटेक पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
डायरेक्ट केफिनटेक वेबसाइट पर लॉगिन करें — kprism.kfintech.com/ipostatus
Nexus Select Trust IPO को सेलेक्ट करें।
एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन को सेलेक्ट करें।
एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
नीचे दिए गए 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।