LIC IPO के लिए बाजार में खासी हलचल, योजना पर आगे बढ़ेगी सरकार : निर्मला सीतारमण

सीतारमण ने कहा, बाजार में LIC के IPO को लेकर खासी दिलचस्पी है हम इस पर आगे बढ़ने जा रहे हैं

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 7:02 PM
Story continues below Advertisement
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, डीआरएचपी (DRHP) जारी होने से एलआईसी के IPO में खासी दिलचस्पी पैदा हुई है

LIC IPO : रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से संभावित नुकसान की चिंताओं के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 22 फरवरी को कहा कि सरकार अपने स्वामित्व वाली बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के आईपीओ (IPO) की योजना पर आगे बढ़ती रहेगी।

सीतारमण ने कहा, “बाजार में खासी हलचल है और LIC के IPO को लेकर खासी दिलचस्पी है। हम इस पर आगे बढ़ने जा रहे हैं।” हालांकि उन्होंने कहा कि “हम भी समान रूप से इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या बाजार की स्थिति अनुकूल है।”

LIC की 5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है सरकार


LIC के IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 13 फरवरी को रिलीज किया गया था। यह ऑफर केंद्र द्वारा लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Life Insurance Corporation of India) में 31.625 करोड़ शेयर यानी अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रा के पहले कार्यकाल को दीपक पारेख और हर्ष गोयनका ने दिए कितने नंबर?

सीतारमण के मुताबिक, डीआरएचपी (DRHP) जारी होने से एलआईसी के IPO में खासी दिलचस्पी पैदा हुई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तरह से इसे तैयार किया गया है, उससे इसमें खासी दिलचस्पी पैदा हुई है।”

दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची सीतारमण 21 फरवरी से इंडस्ट्री, ट्रेड और फाइनेंशियल मार्केट के स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर रही हैं। यह बातचीत हाल में पारित आम बजट, 2022-23 को लेकर हुई थी।

क्रूड की तेजी पर है सरकार की नजर

वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस ऐसे वक्त में हुई है, जब पूर्वी यूरोप के हालात के कारण दुनिया भर के बाजार दहले हुए हैं। तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है और दिन में यह 99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।

क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए क्या सरकार टैक्स रिलीफ देने पर विचार करेगी, इस सवाल पर सीतारमण ने कहा, “क्रूड ऑयल में तेजी चिंताजनक है, हम यूक्रेन में बिगड़ते हालात के एक कूटनीतिक समाधान चाहते हैं। यह बेहद अहम मुद्दों में से एक है। हम देखेंगे कि इसमें क्या किया जा सकता है। हम ब्रेंट पर नजर बनाए हुए हैं।”

वित्त मंत्री ने संकेत दिए कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों में नरमी के लिए पहले ही बीते साल अक्टूबर में अपनी तरफ से टैक्स घटा चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।