NSDL IPO: डिपॉजिटरी सर्विसेज मुहैया कराने वाली देश की पहली कंपनी NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) अगले साल वर्ष 2023 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। मनी कंट्रोल को सूत्रों से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आईडीबीआई बैंक और एनएसई के निवेश वाली यह फर्म इसके लिए सात इंवेस्टमेंट बैंकों को एडवाइजर्स के तौर पर रख सकती है। एक सूत्र ने बताया कि अभी आईपीओ की साइज को लेकर आखिरी फैसला नहीं हुआ है लेकिन यह 2500 करोड़ रुपये या इससे अधिक आकार का हो सकता है।
