ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी नाइका (Nykaa) IPO लाने वाली ऐसी पहली स्टार्टअप हो सकती है जिसका कारोबार मुनाफे में है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपना आईपीओ प्लान फास्ट ट्रैक पर डाल दिया है। अगले कुछ दिनों में कंपनी सेबी में आईपीओ से संबंधित पेपर( DRHP) दाखिल कर सकती है।