Nykaa IPO: कंपनी 4.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर लिस्ट होने की तैयारी में

Nykaa ने जब IPO का ऐलान किया था तब उसका वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर था लेकिन अब ये बढ़ गया है

अपडेटेड Jun 02, 2021 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement

ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी Nykaa इस साल IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी की नजर 4.5  अरब डॉलर वैल्यूएशन पर है। यह कंपनी के पहले वैल्यूएशन से काफी ऊपर है। पहले कंपनी का वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर था। कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान कंपनी की बिक्री ज्यादा हुई है जिसका फायदा उसे मिला है।

Nykaa की शुरुआत फाल्गुनी नायर ने की थी जो पहले इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुकी हैं। मिंट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी के IPO का साइज पहले की तरह ही 50 करोड़ डॉलर से लेकर 70 करोड़ डॉलर के बीच होगा।
 
नाम जाहिर ना करने की शर्त पर इन दोनों सूत्रों ने बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का प्रॉफिट और रेवेन्यू बढ़ने के कारण वैल्यूएशन बढ़ा है। संक्रमण और लॉकडाउन में ऑनलाइन बिक्री काफी बढ़ी जिससे कंपनी को फायदा हुआ।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी दिसंबर के अंत या 2022 की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी में है। जब कंपनी ने IPO लाने की योजना बनाई थी तब वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर था।

Nykaa की होल्डिंग कंपनी FSN ईकॉमर्स वेचर्स प्राइवेट लिमिटेड जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में IPO के लिए आवेदन (रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स) जमा करेगी। IPO के दौरान कंपनी के कुछ मौजूदा इनवेस्टर्स अपनी हिस्सेदारी भी बेच सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड तय नहीं है। अनुमान है कि कंपनी IPO के जरिए 10 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।