OYO आईपीओ के लिए फरवरी में फिर करेगी आवेदन,अप्रैल तक मिल सकती है सेबी की मंजूरी

होटल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Oyo आईपीओ के लिए एक बार फिर अप्लाई करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी फरवरी के मध्य तक मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास DRHP फाइल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी को अप्रैल 2023 तक सेबी की मंजूरी मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 1:57 PM
अगर आप हॉस्पिटैलिटी चेन Oyo के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।

Oyo IPO: अगर आप हॉस्पिटैलिटी चेन Oyo के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सॉफ्टबैंक समर्थित होटल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Oyo आईपीओ के लिए एक बार फिर अप्लाई करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी फरवरी के मध्य तक मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास DRHP फाइल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी को अप्रैल 2023 तक सेबी की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने इसके पहले सितंबर 2021 में आईपीओ कागजात दाखिल किए थे, लेकिन सेबी ने उसे कुछ अतिरिक्त जानकारियों के साथ फिर से ड्राफ्ट पेपर फाइल करने के लिए कहा था। कंपनी ने पहले संकेत दिया था कि ड्राफ्ट पेपर फिर से भरने की प्रक्रिया में 2-3 महीने लग सकते हैं।

सेबी ने फिर से आवेदन करने का दिया था निर्देश

सेबी को OYO का अंतिम सबमिशन वित्तीय वर्ष 22-23 की पहली छमाही का अपडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट था। सेबी ने बाद में ओयो को डीआरएचपी को फिर से फाइल करने के लिए कहा था। इसमें रिस्क फैक्टर्स, KPI, बकाया मुकदमों, प्रस्ताव के लिए आधार जैसे सभी संबंधित सेक्शन को अपडेट करने के लिए कहा गया था।


इसके पहले सितंबर 2021 में दाखिल किए थे कागजात

ओयो ने इसके पहले इस आईपीओ के लिए सितंबर 2021 में सेबी के पास कागजात दाखिल किए थे। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 8,430 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी। इस आईपीओ के तहत, 7,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किया जाना था। इसके अलावा, 1,430 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जानी थी।

OYO का बयान

OYO के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "हम सभी प्रमुख सेक्शन को एक साथ अपडेट करने पर काम कर रहे हैं। जिम्मेदारियों को अलग-अलग टीमों के बीच बांटा गया है, जिसमें कंपनी के सीनियर लीडर बुक रनिंग लीड मैनेजर्स खासतौर पर आईपीओ बैंकरों, वकीलों और ऑडिटर्स के साथ सहयोग कर रहे हैं। हम फरवरी 2023 के मध्य तक फिर से कागजात दाखिल करने जा रहे हैं।" कंपनी ने DRHP दायर करने के बाद सेबी से कब तक अप्रुवल मिल सकता है, इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी को आईपीओ के लिए अप्रैल 2023 तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

कंपनी का फाइनेंशियल

ओयो की पेरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज लिमिटेज (Oravel Stays Ltd.) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल सितंबर 2022 के नतीजे अपनी डीआरएचपी में जोड़ दिया था। इसके मुताबिक कंपनी को पहली छमाही में 63 करोड़ का मुनाफा हुआ था, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में इसे 280 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू इस अवधि में सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 2905 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है और 2785 रुपये की नगदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।