Paragon Fine and Speciality Chemicals IPO : 26 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड 95-100 रुपये तय

इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ खर्चों को छोड़कर इससे होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 51.66 करोड़ रुपये जुटाने का है।

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 10:48 PM
पैरागॉन फाइन एंड स्पेशलिटी केमिकल्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है

पैरागॉन फाइन एंड स्पेशलिटी केमिकल्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 30 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ खर्चों को छोड़कर इससे होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 51.66 करोड़ रुपये जुटाने का है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

पैरागॉन फाइन एंड स्पेशलिटी केमिकल्स के आईपीओ के तहत 51.66 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। पब्लिक के लिए नेट इश्यू (मार्केट मेकर कंपोनेंट को छोड़कर) 49.04 लाख शेयरों का है, जिसमें से आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। इसके अलावा, 15 फीसदी हिस्सा हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए आरक्षित है और शेष 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखे गए हैं।


लॉट साइज

निवेशक ऑफर में कम से कम 1200 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशक 1.2 लाख रुपये मूल्य के 1,200 शेयरों के केवल एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 25 अक्टूबर को खुलेगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ से होने वाली आय में से कंपनी कारखाने के मौजूदा परिसर में सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए 1 करोड़ रुपये और विस्तार के लिए अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी की स्थापना के लिए 7.87 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा, 12.90 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा और शेष धनराशि 13 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 18 अक्टूबर 2023 तक इसकी कुल बकाया उधारी 13.44 करोड़ रुपये थी

लिस्टिंग डेट

यह कंपनी फार्मा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कागज, चमड़ा, प्लास्टिक और पॉलिमर के लिए प्रोडक्ट तैयार करती है। अहमदाबाद स्थित कंपनी 2 नवंबर तक सफल निवेशकों का शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 6 नवंबर तक जमा किए जाएंगे। इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग 7 नवंबर को NSE इमर्ज पर शुरू होगी। हेम सिक्योरिटीज इस इश्यू का मर्चेंट बैंकर है जबकि बिगशेयर सर्विसेज ऑफर का रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।