Get App

Pramodini Medicare IPO: डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली एक और कंपनी होगी लिस्ट, पब्लिक इश्यू में रहेंगे 53.5 लाख नए शेयर

Pramodini Medicare IPO: प्रमोदिनी मेडिकेयर के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में इनविक्टा डायग्नोस्टिक, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स और स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब्स जैसे नाम शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 74.3 प्रतिशत बढ़कर 10.04 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 8:29 AM
Pramodini Medicare IPO: डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली एक और कंपनी होगी लिस्ट, पब्लिक इश्यू में रहेंगे 53.5 लाख नए शेयर
Pramodini Medicare IPO के लिए स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली आंध्र प्रदेश की कंपनी प्रमोदिनी मेडिकेयर ने IPO के जरिए फंड जुटाने की तैयारी की है। कंपनी ने इसके लिए NSE Emerge के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी के पब्लिक इश्यू में 58.51 लाख नए शेयर रहेंगे। इसमें से 53.5 लाख नए शेयर होंगे, वहीं प्रमोटर 5 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। डायग्नोस्टिक सर्विसेज में खून की जांच, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसे टेस्ट शामिल होते हैं।

प्रमोदिनी मेडिकेयर का कारोबार 4 मुख्य मॉडलों पर चलता है- पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (सरकारी अस्पतालों और सरकारी टीचिंग अस्पतालों के साथ), प्राइवेट-प्राइवेट पार्टनरशिप (प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों के साथ), PSUs यानि पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के साथ रणनीतिक साझेदारी, और प्राइवेट सेंटर। प्रमोदिनी मेडिकेयर के IPO के लिए स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

Pramodini Medicare 6 राज्यों में 15 डायग्नोस्टिक सेंटर्स के जरिए अपना कारोबार चलाती है। कंपनी ने प्रस्ताव दिया है कि IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 45.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मौजूदा और प्रस्तावित डायग्नोस्टिक सेंटर्स के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने में किया जाएगा। बाकी रकम का इस्तेमाल आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों और भविष्य में होने वाले किसी अधिग्रहण के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें