Radiant Cash Management IPO: रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयरों का अलॉटमेंट 30 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया था तो अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का उत्साह ठंडा दिखा था। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह 53 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। असफल निवेशकों को रिफंड 2 जनवरी तक मिल जाएगा। 3 जनवरी तक इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। लिस्टिंग की तारीख 4 जनवरी है।
निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स
इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहा। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यानी 27 दिसंबर तक 53 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। 388 करोड़ के इस आईपीओ को 1,45,98,150 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी, जबकि ऑफर पर 2,74,29,925 शेयर थे। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए तय हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 66 फीसदी और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 20 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला।
निवेशकों के ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद इसके शेयर ग्रे मार्केट में पॉजिटिव हैं। यह इश्यू इस समय ग्रे मार्केट में 5 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है। इसके आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को प्रति शेयर 5 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 104 रुपये के भाव पर हो सकती है।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका