Get App

Rainbow Children's Medicare IPO: दूसरे दिन तक सिर्फ 55% ही भरा इश्यू, कल बोली लगाने का आखिरी मौका, जानें GMP सहित बाकी डिटेल्स

Rainbow Children's Medicare IPO: रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर ने अपने IPO के लिए 516-542 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, कल इसमें पैसा लगाने का आखिरी मौका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 12:32 AM
Rainbow Children's Medicare IPO: दूसरे दिन तक सिर्फ 55% ही भरा इश्यू, कल बोली लगाने का आखिरी मौका, जानें GMP सहित बाकी डिटेल्स
Rainbow Children's Medicare IPO: कंपनी अपने आईपीओ से करीब 1,581 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है

बच्चों के लिए मल्टी-स्पेशियालिटी हॉस्पिटल्स चलाने वाली कंपनी रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर (Rainbow Children's Medicare) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अपने दूसरे दिन अभी तक 55 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को उसके 2.05 करोड़ शेयरों के बदले अभी तक 1.12 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है। रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के IPO के लिए निवेशक शुक्रवार 29 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। IPO में निवेशकों की कम उत्साह के पीछे में बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को वजह बताया जा रहा है।

दूसरे दिन शाम 5:07 बजे तक, रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों में कंपनी को 82 फीसदी बोली मिली थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आररक्षित शेयरों का हिस्सा 56 फीसदी भरा था। कर्मचारियों के लिए अलग रखे हिस्से में सिर्फ 13 फीसदी बोली मिली, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा सिर्फ 11 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था।

साउथ इंडिया पर फोकस करने वाली यह हॉस्पिटल चेन अपने IPO से करीब 1,581 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से करीब 469.55 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी अपने IPO के तहत 280 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है, जबकि करीब 1,301 करोड़ रुपये के शेयरों को उसके प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जा रहा है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और नए अस्पतालों को खोलने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें