अहमदाबाद की कंपनी राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives) का IPO 17 अक्टूबर को खुलेगा। यह इस महीने खुलने वाला तीसरा IPO है। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 47-50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैस्टर ऑयल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अपर प्राइस बैंड पर 47.8 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस ऑफर के तहत 44.48 करोड़ रुपये के 88.95 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये प्रमोटर्स के 6.66 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।
