Get App

Advit Jewels IPO: 23 जून को खुलेगा रामभजो ब्रांड की पेरेंट का इश्यू, रहेंगे 1.2 करोड़ नए शेयर

Advit Jewels IPO: अद्वित ज्वेल्स हाथ से बनी पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी बनाती और बेचती है। कंपनी के प्रमोटर नितिन गिलारा, प्रतीक गिलारा, विपुल गिलारा और श्री कृष्ण वर्धन गिलारा हैं। इश्यू में ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट नहीं होगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 4:13 PM
Advit Jewels IPO: 23 जून को खुलेगा रामभजो ब्रांड की पेरेंट का इश्यू, रहेंगे 1.2 करोड़ नए शेयर

जयपुर की कंपनी अद्वित ज्वेल्स का IPO 23 जून को खुलने जा रहा है। पहले इस इश्यू में 1.38 करोड़ शेयर जारी किए जाने वाले थे। लेकिन कंपनी की ओर से फाइल किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, अब IPO में 1.19 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। IPO की क्लोजिंग 25 जून को होगी। एंकर निवेशक 22 जून को बोली लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 29 जून को फाइनल हो सकता है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 जुलाई को होने की उम्मीद है।

IPO के लिए अभी प्राइस बैंड तय नहीं हुआ है। इश्यू में ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट नहीं होगा। इसलिए नए शेयरों को जारी कर होने वाली पूरी कमाई कंपनी के पास जाएगी। इस पैसे में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा। इसके अलावा 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए और बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

Rambhajo ब्रांड नेम से करती है काम

अद्वित ज्वेल्स हाथ से बनी पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी बनाती और बेचती है। यह रामभजो (Rambhajo) ब्रांड नेम के तहत कुंदन, पोलकी, डायमंड और जड़ाऊ गहनों में माहिर है। कंपनी के प्रमोटर नितिन गिलारा, प्रतीक गिलारा, विपुल गिलारा और श्री कृष्ण वर्धन गिलारा हैं। IPO के लिए होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt.Ltd. है। प्री-IPO राउंड में अद्वित ज्वेल्स ने एंकर इनवेस्टर्स को 18.32 लाख शेयर जारी करके 22.9 करोड़ रुपये जुटाए। ये शेयर 125 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें