IPOs This Week: 15 जून से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 4 नए इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया पब्लिक इश्यू नहीं खुलेगा। पहले से खुले IPO भी SME हैं। इसके अलावा लिस्ट होने वाली नई कंपनियों में भी मेनबोर्ड सेगमेंट से कोई नाम नहीं है। सभी 3 कंपनियां SME हैं

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 11:51 AM
नए हफ्ते में चारों नए पब्लिक इश्यू 17 जून को ओपन होंगे।

15 जून से शुरू हफ्ते में देश में 4 नए IPO खुलने वाले हैं। लेकिन सभी SME सेगमेंट के हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नई ओ​पनिंग नहीं है। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये भी SME हैं। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 3 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

Clay Craft IPO: ₹110.11 करोड़ का इश्यू 17 जून को खुलेगा और 19 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹193-₹203 प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयर है। IPO बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 24 जून को हो सकती है।

Diksha Polymers IPO: यह 17 जून को खुलेगा। कंपनी ₹17.90 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO का फाइनल इश्यू प्राइस ₹112 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 19 जून को होगी। उसके बाद लिस्टिंग BSE SME पर 24 जून को होने की उम्मीद है।


Liotech Industries IPO: यह इश्यू भी 17 जून को ओपन होकर 19 जून को क्लोज होगा। फाइनल इश्यू प्राइस ₹321 प्रति शेयर है। लॉट साइज 400 शेयर है। कंपनी का इरादा ₹36.02 करोड़ जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 24 जून को होने वाली है।

Leapfrog Engineering IPO: ₹88.51 करोड़ का इश्यू 17 जून को खुलेगा। इसमें ₹21-₹23 प्रति शेयर के भाव पर और 6,000 शेयरों लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू की क्लोजिंग 19 जून को होगी। इसके बाद शेयर BSE SME पर 24 जून को शुरुआत कर सकते हैं।

पहले से खुले IPO

Susan Electricals India IPO: यह ₹70.38 करोड़ का इश्यू है, जो 15 जून को बंद होगा। अभी तक यह 16.37 गुना भर चुका है। इश्यू 11 जून को खुला था। प्राइस बैंड ₹120-₹127 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 18 जून को हो सकती है।

Horizon Reclaim (India) IPO: यह 12 जून को खुला था और 16 जून को बंद होगा। अभी तक इसे 8.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹54.27 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹98-₹103 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 19 जून को शुरुआत कर सकते हैं।

IPOs This Week: 15 जून से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 4 नए इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

ये कंपनियां होंगी लिस्ट

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 17 जून को NSE SME पर Utkal Speciality के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है। 18 जून को BSE SME पर Susan Electricals India की लिस्टिंग हो सकती है। 19 जून को BSE SME पर Horizon Reclaim (India) लिस्ट होने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।