ResGen IPO : प्लास्टिक वेस्ट कंपनी के लिए सस्टेनेबल सॉल्युशन प्रोवाइड करने वाली फर्म ResGen का आईपीओ आने वाला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी 2023 को खुलने वाला है और निवेशक इसमें 2 मार्च 2023 तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों के BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ के लिए 45–47 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
इस आईपीओ के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए इश्यू साइज 28.20 करोड़ का है। कंपनी इसके ज़रिए 28.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है।
निवेशकों को कम से कम 3000 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा। 3000 शेयरों के लॉट साइज के हिसाब से निवेशकों को 1,41,000 रुपये निवेश का निवेश करना होगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 8 मार्च को होगा। वहीं, लिस्टिंग डेट 13 मार्च है।
ResGen पायरोलिसिस ऑयल बनाती है, जो वेस्ट प्लास्टिक से बने फर्नेस ऑयल का विकल्प है। कंपनी इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स पर जोर देना चाहती है। इसकी स्थापना साल 2018 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी का फोकस एनवायरनमेंट सेविंग प्रोजेक्ट्स पर है।
कंपनी के प्रमोटर करण अतुल बोरा और कुणाल अतुल बोरा हैं। इस ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस की तारीख के अनुसार, प्रमोटरों के पास कुल 1,35,14,060 इक्विटी शेयर हैं। कंपनी की 90.24% हिस्सेदारी इनके पास है।