Senco Gold IPO:SAIF Partners के निवेश वाली Senco Gold ने आईपीओ के जरिए बाजार से 525 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी में ड्रॉफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। इस ज्वेलरी कंपनी का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिला जुला रूप होगा। आईपीओ में फ्रेश इश्यू का हिस्सा 325 करोड़ रुपये होगा जबकि ऑफर फॉर सेल में फ्रेश इश्यू का हिस्सा 200 करोड़ रुपये होगा।
कहां होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल
आईपीओ से जुटाए गए पैसे में से 240 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 31 जनवरी 2022 तक Senco Gold की वर्किंग कैपिटल लोन फेसिलिटीज के लिए कुल अप्रुवड लिमिट 1,183 करोड़ रुपये थी और कंपनी का कुल बकाया कर्ज 792.10 करोड़ रुपये था। IIFL Securities, Ambit Pvt Ltd और SBI Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
स्टोर्स की संख्या के आधार पर देखें तो Senco Gold पूर्वी भारत की सबसे बड़ी ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर की रिटेल ज्वेलरी कंपनी है। Senco Gold सोने -चांदी और डायमंड के गहनों के साथ ही प्लेटिनम और दूसरी धातुओं-जवाहरातों से बने गहने भी बचती है। कंपनी के प्रोडक्ट “Senco Gold & Diamonds” ट्रेड नेम से बेचे जाते हैं।
कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार
वर्तमान में Senco Gold के 127 शोरूम हैं। ये लगभग 393,342 वर्ग फुट एरिया में फैले हुए हैं। कंपनी के ये स्टोर देश के 13 राज्यों के 89 शहरों और कस्बों में हैं। कंपनी के कुछ फ्रेनचाइजी शोरूम मेट्रो और टियर 1 शहरों के बाहर छोटे शहरों में भी है जिससे टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी कंपनी की अच्छी पैठ है ।
कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल आय 2,660.04 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2020 में 2,420.34 करोड़ रुपये पर रही थी। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 61.48 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 90.93 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।