Get App

Zaggle Prepaid IPO: कंपनियों का खर्च मैनेज करने वाली कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें ये बातें

Zaggle Prepaid IPO: खर्चों से जुड़े मैनेजमेंट की सर्विसेज मुहैया कराने वाली जैगल प्रीपेड का आईपीओ आज खुल गया है। एक ऐसी कंपनी लिस्ट होने की तैयारी में है जिसका कोई लिस्टेड पियर्स नहीं है, न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के किसी भी देश में। ग्रे मार्केट में इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में हैं। अब जानिए कि एक्सपर्ट का क्या कहना है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 16, 2023 पर 9:43 AM
Zaggle Prepaid IPO: कंपनियों का खर्च मैनेज करने वाली कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें ये बातें
Zaggle Prepaid के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है।

Zaggle Prepaid IPO: खर्चों से जुड़े मैनेजमेंट की सर्विसेज मुहैया कराने वाली जैगल प्रीपेड का आईपीओ आज खुल गया है। 563 करोड़ रुपये का यह आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार 18 सितंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले यह 23 एंकर निवेशकों से 253.52 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब ग्रे मार्केट में एक्टिविटी की बात करें तो इसके शेयर 36 रुपये यानी 21.95 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। पैसे लगाने से पहले आईपीओ और कंपनी की सेहत से जुड़ी डिटेल्स के साथ-साथ यहां एक्सपर्ट के रुझान की भी डिटेल्स दी जा रही है।

Zaggle Prepaid IPO की डिटेल्स

जैगल प्रीपेड के 563.38 करोड़ रुपये के आईपीओ में 18 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 156-164 रुपये का प्राइस बैंड और 90 शेयरों का लॉट फिक्स है। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर 27 सितंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें