Standard Glass Lining Technology IPO: फार्मास्युटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का पब्लिक इश्यू 8 जनवरी को बंद हो गया। इसे कुल 185.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO का साइज 410.05 करोड़ रुपये था। अब 9 जनवरी को इसका अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। इस इश्यू के लिए Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार थी। IPO में पैसा लगाने वाले अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं...
Kfin Technologies की वेबसाइट से
इसके बाद IPO के अलॉटमेंट की डिटेल्स शो होने लगेंगी।
Standard Glass Lining Technology IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 327.76 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 275.21 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 65.71 गुना भरा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी।
IPO से पहले 3 जनवरी को कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 9 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 123.01 करोड़ रुपये जुटाए। Standard Glass Lining Technology के प्रमोटर नागेश्वर राव कंडुला, कंडुला कृष्णा वेनी, कंडुला रामकृष्ण, वेंकट मोहन राव कतरागड्डा, कुदरवल्ली पुन्ना राव और मेसर्स एस2 इंजीनियरिंग सर्विसेज हैं।
क्या कह रहा है ग्रे मार्केट
ग्रे मार्केट में Standard Glass Lining के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 140 रुपये से 91 रुपये या 65% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर की लिस्टिंग 231 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IIFL Securities और Motilal Oswal Investment Advisors इस IPO के लिए मर्चेंट बैंकर हैं।