Standard Glass Lining Technology IPO: फार्मास्युटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का पब्लिक इश्यू 8 जनवरी को बंद हो गया। इसे कुल 185.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO का साइज 410.05 करोड़ रुपये था। अब 9 जनवरी को इसका अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। इस इश्यू के लिए Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार थी। IPO में पैसा लगाने वाले अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं...
