IPO Listing: 86 रुपये का शेयर ₹69 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 20% के घाटे में रहे निवेशक

Sundrex Oil Company IPO Listings: सनड्रेक्स ऑयल कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग निराशाजनक रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 30 दिसंबर को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 20 प्रतिशत नीचे लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों ने 68.80 रुपये के भाव कमजोर शुरुआत की, जबकि इसका आईपीओ प्राइस 86 रुपये था

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Sundrex Oil Company IPO Listings: आईपीओ का प्राइस बैंड ₹81 से ₹86 प्रति शेयर तय किया गया था

Sundrex Oil Company IPO Listings: सनड्रेक्स ऑयल कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग निराशाजनक रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 30 दिसंबर को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 20 प्रतिशत नीचे लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों ने 68.80 रुपये के भाव कमजोर शुरुआत की, जबकि इसका आईपीओ प्राइस 86 रुपये था। इस SME IPO के निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 20 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कमजोर लिस्टिंग के साथ कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹92.15 करोड़ रहा।

लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर उत्साह फीका पड़ चुका था। इसका GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) शून्य पर आ गया था, जो इस बात का संकेत था कि बाजार में निवेशक लिस्टिंग को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं।

ग्रे मार्केट से पहले ही मिले थे संकेत

Investorgain के आंकड़ों के मुताबिक, लिस्टिंग से पहले सनड्रेक्स ऑयल कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ₹86 पर ही ट्रेड कर रहे थे, यानी कोई GMP नहीं था। दिलचस्प बात यह है कि IPO खुलने से एक दिन पहले तक GMP करीब 19.77 प्रतिशत तक पहुंच गया था, लेकिन बोली प्रक्रिया शुरू होते ही इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। IPO Watch के अनुसार भी, अनलिस्टेड मार्केट में शेयर IPO प्राइस से ऊपर कोई प्रीमियम नहीं दिखा रहा था।


Sundrex Oil Company IPO की पूरी डिटेल

सनड्रेक्स ऑयल कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपना आईपीओ लॉन्च किया था। कंपनी ने ₹32 करोड़ जुटाने के लिए पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए शेयर बाजार का रुख किया। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹81 से ₹86 प्रति शेयर तय किया गया था। निवेशकों को न्यूनतम 3,200 शेयरों के लिए बोली लगानी थी, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब ₹2.75 लाख का निवेश जरूरी था। इसके बाद बोली 1,600 शेयरों के मल्टीपल्स में लगाई जा सकती थी।

कंपनी का यह आईपीओ 22 से 24 दिसंबर के बीच खुला था और तीन दिनों की बोली में यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसमें रिटेल निवेशकों की भागीदारी सबसे ज्यादा रही, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित हिस्से को करीब 2 गुना तक सब्सक्राइब किया।

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल

सनड्रेक्स ऑयल कंपनी ने बताया था कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, कैपिटल एक्सपेंडिचर, कुछ सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन के आंशिक या पूर्ण भुगतान, जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों और IPO खर्चों को पूरा करने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Gujarat Kidney IPO Listings: गुजरात किडनी के शेयर 6% प्रीमियम पर हुए लिस्ट; अब निवेशक खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।