Suraj Estate Listing: निवेशकों को घाटा! आईपीओ प्राइस से 4.5% कम भाव पर लिस्ट हुए शेयर

Suraj Estate Developers IPO Listing: रियल्टी फर्म सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड की शेयर बाजार में शुरुआत कमजोर रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को अपने आईपीओ प्राइस से 4.5 प्रतिशत कम भाव पर लिस्ट हुए। बीएसई पर स्टॉक 343.80 रुपये पर खुला और शुरुआत में 4.5 फीसदी गिर गया

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
Suraj Estate Developers Listing: यह आईपीओ आखिरी दिन तक 16.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Suraj Estate Developers IPO Listing: रियल्टी फर्म सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड की शेयर बाजार में शुरुआत कमजोर रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को अपने आईपीओ प्राइस से 4.5 प्रतिशत कम भाव पर लिस्ट हुए। बीएसई पर स्टॉक 343.80 रुपये पर खुला और शुरुआत में 4.5 फीसदी गिर गया। सुबह 10.05 बजे, स्टॉक बीएसई पर 335 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो कि इसके इश्यू प्राइस 360 रुपये प्रति शेयर से 7 प्रतिशत कम है।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का इश्यू 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला था और 15.65 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 25.74 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.85 गुना सब्सक्राइब हुआ।

राजन मीनाथाकोनिल थॉमस के स्वामित्व वाली इस कंपनी का वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 32.06 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू 32.06 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 14.53 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 102.41 करोड़ रुपये रहा।


यह भी पढ़ें- Motisons Jewellers की धमाकेदार शुरुआत, 98% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशक मालामाल

IPO से मिली राशि का कहां होगा इस्तेमाल

Suraj Estate Developers, साउथ सेंट्रल मुंबई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार करती है। कंपनी अपने IPO से मिली रकम में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने और 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई में जमीन के अधिग्रहण में करने वाली है। वहीं बाकी रकम को दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाएगा।

कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई पूरी राशि को FY24-FY25 के दौरान इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी पर कुल 568.83 करोड़ रुपये बकाया है। सूरज एस्टेट का मालिकाना हक राजन मीनाथाकोनिल थॉमस और परिवार के पास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।