Motisons Jewellers की धमाकेदार शुरुआत, 98% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशक मालामाल

Motisons Jewellers IPO Listing: मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। आईपीओ निवेशकों के पैसे पहले ही दिन लगभग डबल हो गए। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 98 प्रतिशत उछलकर 109 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयरों का आईपीओ प्राइस 55 रुपये था

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:16 AM
Motisons Jewellers Listing: यह आईपीओ आखिरी दिन तक 173.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Motisons Jewellers IPO Listing: मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। आईपीओ निवेशकों के पैसे पहले ही दिन लगभग डबल हो गए। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 98 प्रतिशत उछलकर 109 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। मोतीसंस ज्वैलर्स के शेयरों का आईपीओ प्राइस 55 रुपये था। इस आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन कुल 159 गुना सब्सक्राइब मिला था। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 157.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 233.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 122.28 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली राशि में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, 71 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और बाकी रकम का इस्तेमाल दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही तक के आंकड़े के मुताबिक, कंपनी पर कुल करीब 166 करोड़ रुपये का कर्ज है। मोतीसंस ज्वैलर्स का स्वामित्व जयपुर के छाबड़ा परिवार के पास है। पिछले 3 सालों में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ शानदार रही है और इस दौरान इसका मुनाफा डबल हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में इसका मुनाफा 50.5 फीसदी बढ़कर 22.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 16.5 फीसदी बढ़कर 366.2 करोड़ रुपये रहा।


यह भी पढ़ें- Suraj Estate Listing: निवेशकों को घाटा! आईपीओ प्राइस से 4.5% कम भाव पर लिस्ट हुए शेयर

कंपनी के बारे में

मोतीसंस ज्वेलर्स ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया और बाद में मोतीसंस ब्रांड के तहत 4 शोरूम तक नेटवर्क का विस्तार किया। कंपनी ने पिछले वर्षों में बेहतर वित्तीय आंकड़े दर्ज किए हैं। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 50.5 फीसदी बढ़कर 22.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 366.2 करोड़ रुपये हो गया। जून FY24 को समाप्त पहली तिमाही में मुनाफा 86.7 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 5.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।