Get App

Tata Group की एक और कंपनी का आ रहा है IPO, ₹15000 करोड़ रह सकता है साइज; चुन लिए एडवायजर्स

Tata Capital IPO: 31 मार्च, 2024 तक टाटा कैपिटल में 92.83 प्रतिशत इक्विटी शेयर टाटा संस के पास डायरेक्टली थे। बाकी हिस्सेदारी का अधिकांश हिस्सा टाटा समूह की अन्य कंपनियों और ट्रस्ट्स के पास था। 31 मार्च 2024 तक टाटा कैपिटल लिमिटेड का AUM 158,479 करोड़ रुपये था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 9:24 PM
Tata Group की एक और कंपनी का आ रहा है IPO, ₹15000 करोड़ रह सकता है साइज; चुन लिए एडवायजर्स
Tata Capital IPO में नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल भी रहेगा।

Tata Capital IPO: टाटा टेक्नोलोजिज की बंपर लिस्टिंग के बाद अब टाटा ग्रुप ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल के IPO पर काम शुरू कर दिया है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को 3 लोगों से पता चली है। टाटा कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। टाटा टेक्नोलोजिज का पब्लिक इश्यू नवंबर 2024 में आया था और 69.43 गुना भरा था। शेयर 140 प्रतिशत के प्रीमियम पर 30 नवंबर को लिस्ट हुए थे। 19 साल बाद टाटा ग्रुप अपनी किसी कंपनी का IPO लेकर आया।

Tata Capital के IPO को लेकर सोर्सेज में से एक ने कहा, "प्रस्तावित IPO पर काम शुरू हो गया है। यह अपर लेयर NBFCs के लिए RBI के मानदंडों का अनुपालन करने के लिए है। इसके साइज पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इसके 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का होने की उम्मीद है।"

अभी किसे चुना गया सलाहकार

एक दूसरे सोर्स ने कहा, "लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास और इनवेस्टमेंट बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल को अभी सलाहकार के रूप में चुना गया है।" तीसरे व्यक्ति के अनुसार, "अन्य इनवेस्टमेंट बैंकों को शामिल करने के लिए जल्द ही बातचीत की जाएगी। IPO में नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल भी रहेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें